Loading...
 
Skip to main content

View Articles

झारखंड में राजनीति का अप्रत्याशित मोड़ इंडिया ब्लॉक के पक्ष में

एनडीए में फूट, जेडीयू अगले विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ेगी
डॉ. ज्ञान पाठक - 2024-07-05 10:36 UTC
पिछले एक सप्ताह में झारखंड की राजनीति में ऐसा बदलाव आया है जिसकी भाजपा ने कभी उम्मीद नहीं की थी। हेमंत सोरेन जमानत पर जेल से पांच महीने बाद बाहर आ गये हैं, फिर से इंडिया ब्लॉक का नेतृत्व कर रहे हैं, और मुख्यमंत्री पद पर सत्तारूढ़ हो गये हैं, जिससे भाजपा नेतृत्व काफी निराश है। 81 सदस्यीय झारखंड विधानसभा के चुनाव 5 जनवरी, 2025 से पहले पूरे होने हैं, जिस दिन सदन का कार्यकाल समाप्त होना है, जो 2024 के अंत तक हो सकता है।

आगामी विधानसभा चुनाव हारने पर 2026 में गिर जायेगी मोदी सरकार

संसद में प्रधानमंत्री को घेरने के अलावा विपक्ष चुनावी तैयारियों पर पूरा ध्यान दे
नित्य चक्रवर्ती - 2024-07-04 11:07 UTC
18वीं लोकसभा का पहला छोटा सत्र अभी-अभी समाप्त हुआ है। तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर यह आभास दिया है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कुछ भी अलग नहीं हुआ है, तथा वह 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों के बाद की बहुमत वाली पार्टी भाजपा के वही अपराजित नेता बने हुए हैं। मोदी ने इस छोटे सत्र में विपक्ष के साथ वैसा ही व्यवहार किया जैसा उन्होंने पहले किया था और राष्ट्रपति के अभिभाषण पर बहस के लिए लोकसभा में उनके जवाब ने यह स्पष्ट कर दिया कि वह वही बहुसंख्यकों वाले नेता बने हुए हैं, न कि पूरे देश के प्रधानमंत्री।

2024-25 के बजट में भारत के सुपर रिच पर कर लगाना चाहिए

अपार संपत्ति अर्जित कर रहे शीर्ष उद्योगपति, आम जन भोजन के मोहताज
अंजन रॉय - 2024-07-03 11:30 UTC
वैश्विक वित्तीय संरचना और विकास के वित्तपोषण पर अंतर्राष्ट्रीय विचार-विमर्श में सुपर-रिच पर कर लगाना एक समसामयिक मुद्दा बन गया है।

नयी लोकसभा में दिखा पहले की तरह ही टकराव का माहौल

सत्ता और विपक्ष दोनों को देशहित में मिलकर काम करना चाहिए
कल्याणी शंकर - 2024-07-02 12:33 UTC
18वीं लोकसभा में सकारात्मक कामकाज की संभावना है। नरेंद्र मोदी सरकार ने कहा कि वे आम सहमति चाहते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहमति की मांग की और विपक्ष की आलोचना करते हुए कहा कि वे समस्याएं पैदा कर रहे हैं। मोदी ने कहा कि अपने तीसरे कार्यकाल में उनकी सरकार विपक्ष के साथ परामर्श करके संसद में काम करने का लक्ष्य रखेगी।

फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य थोक मूल्य सूचकांक से जुड़े होने चाहिए

एमएसपी की गणना का आधार हो पिछले मौसम में फसल उत्पादन की लागत
डॉ. सोमा मारला - 2024-07-01 10:59 UTC
एनडीए 3.0 सरकार के केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अपनी पहली बैठक में 14 फसलों के लिए नये न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की घोषणा की है। यह बढ़ोतरी बहुत मामूली है और पांच से सात प्रतिशत (तिलहन और रागी को छोड़कर) के बीच है और यह खेती की बढ़ी हुई लागत को नहीं दर्शाती है।

नरेंद्र मोदी 3.0 सरकार का फिर वही हिंदुत्व-कॉर्पोरेट एजंडा

परन्तु अल्पमत भाजपा को प्रबल विपक्षी प्रतिरोध का सामना करना पड़ेगा
पी. सुधीर - 2024-06-29 10:33 UTC
मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार के गठन से कुछ हलकों में यह उम्मीद जगी है कि यह एक ऐसी सरकार होगी जिसे भाजपा/आरएसएस के सत्तावादी-सांप्रदायिक-कॉर्पोरेट एजेंडे को आगे बढ़ाने में गंभीर बाधाओं का सामना करना पड़ेगा। परन्तु इनमें से कुछ उम्मीदें अतिरंजित हैं।

मोदी 3.0 सरकार 1 जुलाई से पहली अग्निपरीक्षा से गुजरेगी

तीन आपराधिक कानूनों का क्रियान्वयन एक कठिन कार्य होगा
डॉ. ज्ञान पाठक - 2024-06-28 10:48 UTC
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को अपने तीसरे कार्यकाल (मोदी 3.0) में 1 जुलाई से पहली अग्निपरीक्षा से गुजरना होगा। तीन नए आपराधिक कानूनों - भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (बीएसए) के क्रियान्वयन की तिथि एक जुलाई से ही निर्धारित की गयी है। देश भर में राज्य बार काउंसिल और बार एसोसिएशन सहित समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा इसका कड़ा विरोध किया जा रहा है और भारत की संसद द्वारा व्यापक समीक्षा की मांग की जा रही है, जहां देश के लोगों ने अभी-अभी बहुत मजबूत विपक्ष को चुनावों में जिताकर भेजा है।

पिछले दो दशकों में कांग्रेस की राजनीति में प्रियंका गांधी का उदय और विकास

लोकसभा में उनके भविष्य के प्रदर्शन पर पार्टी की पैनी नजर रहेगी
हरिहर स्वरूप - 2024-06-27 10:41 UTC
आखिरकार दो दशकों के ‘वह करेंगी, वह नहीं करेंगी’ के बाद प्रियंका गांधी अब चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं। वह केरल के वायनाड से लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगी। यह वह सीट है जिसे उनके भाई राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश में रायबरेली सीट पर कब्जा करने के लिए खाली किया है।

18वीं लोक सभा में इंडिया ब्लॉक में नये सहयोगियों को जोड़ने की गुंजाइश

प्रधानमंत्री अंकुश में, लेकिन विपक्ष को उनकी नीतियों के खिलाफ़ कड़ा संघर्ष जारी रखना होगा
नित्य चक्रवर्ती - 2024-06-26 10:30 UTC
24 जून को 18वीं लोक सभा का प्रथम सत्र शुरू हुआ, जिसमें तीसरी बार प्रधानमंत्री बने नरेंद्र मोदी और एनडीए गठबंधन का नेतृत्व कर रही उनकी पार्टी भाजपा के लिए दो अशुभ संकेत मिले। पहला, देश के सभी क्षेत्रों के लाखों छात्रों से जुड़ी नीट परीक्षाओं में प्रश्नपत्र लीक होने का बड़ा घोटाला और दूसरा अयोध्या में नये मंदिर की छत से पानी का रिसाव, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री ने इस साल 22 जनवरी को किया था। राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने उसी दिन शिकायत की, जिस दिन प्रधानमंत्री अपने भाजपा संसद सदस्यों को नयी सरकार के कार्यक्रम के बारे में संबोधित कर रहे थे।

कांग्रेस की दक्षिण रणनीति से जुड़ा है वायनाड से प्रियंका का चुनाव लड़ना

पार्टी हाईकमान और केपीसीसी का पूरा ध्यान 2026 में केरल विधानसभा चुनाव पर
कल्याणी शंकर - 2024-06-25 11:00 UTC
कांग्रेस पार्टी ने अटकलों और प्रत्याशाओं की झड़ी के बीच वायनाड लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को मैदान में उतारकर एक रणनीतिक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। यह सीट उनके भाई राहुल गांधी द्वारा रायबरेली को बरकरार रखने और वायनाड से हटने के फैसले के बाद खाली हुई है। दोनों ही सीटों पर उन्होंने लोक सभा आम चुनाव में जीत हासिल की थी। अगर कांग्रेस की यह रणनीति सफल होती है, तो यह प्रियंका, उनकी पार्टी और भारतीय राजनीति के लिए गेम-चेंजर साबित हो सकती है। इसने जनता और राजनीतिक वर्ग के बीच उत्साह और संदेह को जन्म दिया है।