भारत
केंद्रीय ऊर्जा मंत्रालय ने एक लाख मेगावॉट की अतिरिक्त क्षमता प्राप्त कर लेने का लक्ष्य बनाया
- 2010-04-28 10:26 UTCनयी दिल्ली: उर्जा मंत्री श्री सुशील कुमार शिन्दे ने कहा है कि उपभोक्ताओं को बेहतर गुणवत्ता वाली और सस्ती बिजली मुहैया कराने की कोशिश की जानी चाहिए। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आज राज्यों के ऊर्जा मंत्रियों के सम्मेलन का उद््घाटन करते हुए उन्होंने कहा केंद्र और राज्योंकेंद्र शासित प्रदेशों को ऊर्जा क्षेत्र के विकास के लिए संयुक्त भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा 'अत्यंत जटिल मुद्दों से हम कैसे निपटते हैं, यह इस बात पर निर्भर है कि हम कितना मिलकर काम करते हैं।'