नर्मदा विस्थापितों के साथ धोखाधड़ी का पर्दाफाश
मध्यप्रदेश में सूचना के अधिकार के बढ़ते कदम
-
2010-04-04 08:41 UTC
भोपालः सरदार सरोवर बांध के विस्थापितों को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत् नर्मदा बचाओ आंदोलन (एन.बी.ए.) ने सूचना का अधिकार को हथियार के रूप में उपयोग कर खरगोन, धार, बड़वानी एवं झाबुआ में हुई सैकड़ों फर्जी रजिस्ट्रियों का पर्दाफाश किया।