मुस्लिम संगठनों ने फैसले में विलंब के लिए कांग्रेस को दोषी ठहराया
उत्तर प्रदेश की राजनीति में अनिश्चय का माहौल बरकरार
-
2010-09-28 10:12 UTC
लखनऊः बाबरी मस्जिद राम जन्म भूमि विवाद से संबंधित टाइटल सूट पर फैसले के टल जाने से मुस्लिम नेताओं में नाराजगी पैदा हो गई है। वे फैसले के टलने का दोष कांग्रेस के ऊपर डाल रहे हैं। गौरतलब है कि 24 सितंबर को इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच का फैसला इस मसले पर आने वाला था, परंतु सुप्रीम कोर्ट ने एक अपील की सुनवाई करते हुए फैसले को स्थगित रखने का आदेश जारी कर दिया।