अयोध्या फैसला और बिहार चुनाव
मंदिर- मस्जिद चुनाव का मुद्दा नहीं
-
2010-10-11 13:53 UTC
पूरे देश की तरह बिहार के लोग भी अयोध्या के मंदिर- मस्जिद विवाद पर अदालत के फैसले का इंतजार कर रहे थे। बिहार के चुनावों में भाग लेने वाली प्रमुख पार्टियों के बीच भी उस फैसले को लेकर उत्सुकता थी। माना जा रहा था कि उस फैसले के बाद पार्टियों की राजनीति और रणनीति में बदलाव आएगा। आज जब उस फैसले के 10 दिन से भी ज्यादा हो गए हैं और बिहार पर भी अब जब चुनावी बुखार चढ़ने लगा है तो यह देखा जा सकता है कि मन्दिर मस्जिद इस चुनाव का मुद्दा बन ही नहीं सका है।