उमर से सरकार नहीं संभल रही है
उग्रवादी हावी होते जा रहे हैं
-
2010-09-17 13:32 UTC
जब उमर अब्दुल्ला ने पिछले विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तो उसे समय कश्मीर को लेकर आशा का माहौल था। विधानसभा चुनाव में भारी संख्या मंे लोगों ने हिस्सा लिया था। तब लग रहा था कि युवा मुख्यमंत्री राज्य में शांति बनाने और विकास की गति को आगे बढ़ाने में सफल हो जाएंगे। लेकिन पिछले जून से जो कुछ भी वहां हो रहा है, वह अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कहने की जरूरत नहीं कि वह संकट सरकार की विफलता के कारण पैदा हुआ है।