भारत
शाहरुख प्रकरण के सबक: अभिनेता राजनीति से बचें
- 2010-02-11 11:46 UTCशाहरुख खान की नई फिल्म को दिखाने पर छिड़ा विवाद राजनीति के पतन का एक और उदाहरण है। इससे यही पता चलता है कि देश की राजनीति फिल्मों के इर्द गिर्द घूमने लगी है। फिल्मों और फिल्मी कलाकारों को केन्द्रित यह राजनीति अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। एक फिल्म के प्रदर्शन को राज्य और केन्द्र सरकार प्रतिष्ठा का विषय बना ले और उसके लिए सारा पुलिस बल को झोंक दे इससे बुरा और क्या हो सकता है।