Loading...
 
Skip to main content

View Articles

सुपर स्टार की कुर्सी और कलाकार

डा शंकरस्वरूप शर्मा - 2010-07-30 11:02 UTC
जब फिल्म उद्योग शुरू हुआ था तो उस समय नाटक और नौटंकी का जमाना था। नाच गाना गाने वाली और मुजरा करके गुजारा करने वाले लोगों का ही बोलबाला था। जिन्हें आम जनता की जुबान में लोगों का दिल बहलाने की वस्तु ही समझा जाता था वही आम जनता को गमों रजों के दौर से अपनी कला को प्रदर्शित करके उन्हें उस माहौल से बाहर निकालने की कोशिश ये समाज से दूर रहने वाले कलाकार करते थे ताकि समाज का आम आदमी हंस और मुस्करा सके।

संसद में सरकार और विपक्ष के बीच गतिरोध खत्म होने की संभावना नहीं

एस एन वर्मा - 2010-07-29 13:10 UTC
नई दिल्ली। सांसद के दोनों सदनों में वर्तमान गतिरोध के हल होने का कोई लक्षण दिखाई नहीं दे रहा है। विपक्ष की एकता से सहमी सरकार सदन के अध्यक्ष के रूलिंग का हवाला दे कर अपने बचाव में लगी है। कांग्रेस ने यह कह कर आग में घी डाल दिया है कि विपक्ष गैर जिम्मेदारी की नई ऊंचाइयां नापने में लगा हुआ है, जबकि मुख्य विपक्षी दल बीजेपी महंगाई पर संसद में मत विभाजन वाले नियमों के तहत चर्चा कराने में असफल होने के बाद इस मामले की शिकायत आज राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से की और अपनी मांग के समर्थन में देश के विभिन्न प्रदेशों से 10 करोड़ लोगों के हस्ताक्षर सौंपे।

अमित शाह के कारण मोदी को हो सकता है नुकसान

भाजपा नेतृत्व की चिंताओं का अंत नहीं
अमूल्य गांगुली - 2010-07-28 12:36 UTC
अमित शाह भाजपा के ऐसे तीसरे विधायक हैं, जिन्हें कानून की गिरफ्त में आना पड़ा है। दो अन्य विधायक हैं माया कोदनानी और मनोज प्रधान। माया कदनानी तो अमित शाह की तरह ही गुजरात में मंत्री थीं। मनोज प्रधान को उड़ीसा के कंधमाल में फेली हिंसा के लिए गिरफ्तार किया था। वे उड़ीसा विधानसभा के ही सदस्य थे।

पाकिस्तान ने सार्क पुलिस का प्रस्ताव रखा

सदस्य देशों में इस प्रस्ताव पर मतभेद
आशीष बिश्वास - 2010-07-27 12:32 UTC
कोलकाताः आतंकवाद, नशीले पदार्थों की तस्करी, और देह व्यापार के रैकेट जैसे अपराधों को रोकने के लिए दक्षिण एशियाई देशों का संगठन एक साझा पुलिय बल तैयार करने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है।

केरल में आतंकवाद पर सरकार की नई पहल

कांग्रेस का रवैया स्पष्ट नहीं
पी श्रीकुमारन - 2010-07-26 12:29 UTC
तिरुअनंतपुरमः केरल की सरकार ने आतंकवाद की समस्या को हल करने के लिए कजस तेजी से काम किया है, उसके कारण इसे उन लोगों की प्रशंसा भी मिल रही है, जो आमतौर पर वाम दलों को देखकर नाक भौं सिकोड़ते हैं।

भारतीय रुपए की विकास यात्रा

मनीष देसाई - 2010-07-26 11:42 UTC
भारतीय रुपए के लिए 15 जुलाई, 2010 का दिन एक ऐतिहासिक दिन कहलाएगा। इसी दिन भारतीय रुपये को भी विष्व की अन्य प्रमुख मुद्राओं की भांति अलग पहचान मिली। डॉलर, यूरो, पौंड और येन की तरह अब रुपये को भी नया प्रतीक मिल गया है। रुपये का नया प्रतीक देवनागरी लिपि के "र' और रोमन लिपि के "आर' को मिला कर बना है। अभी तक रुपये की अभिव्यक्ति विभिन्न भाषाओं में अलग-अलग संक्षिप्ताक्षरों में की जाती थी।

अमरनाथ यात्रा - एकता का महान उदाहरण

एम एल धर - 2010-07-26 11:39 UTC
प्रकृति का अद्भुत वैभव -अमरनाथ गुफा 3888 मीटर (13,500 फुट) ऊंचाई पर स्थित है । पवित्र गुफा जिसमें बर्फ का शिवलिंग बनता है,120न् 100 न् 60 फुट व्यास की है और इसमें हजारों श्रद्धालु समा सकते हैं । एक पौराणिक गाथा के अनुसार भगवान शिव ने पार्वती को जीवन और मृत्यु के रहस्य बताने के लिए इस गुफा को चुना था ।

आतंकवाद पर अमेरिका को नीतियां बदलना जरूरी

ओ.पी. पाल - 2010-07-25 11:54 UTC
भारत में 26/11 आतंकी हमले को लेकर भले ही अमेरिका पाकिस्तान पर दबाव बनाने की बात करता हो, लेकिन पाकिस्तान या अफगानिस्तान के मामले में जिस प्रकार की अमेरिकी नीतियां बनाई जा रही हैं, वह आतंकवाद से निपटने में नाकाफी हैं और नही मौजूदा नीतियों से अमेरिका तालिबान को समाप्त कर पाएगा? दरअसल पाकिस्तान को अपने साथ रखना इसलिए भी अमेरिका की मजबूरी है कि उसे इस बात का डर है कि कहीं पाकिस्तान पूरी तरह चीन की गोद में न चला जाए। यही कारण है कि अमेरिका यह सब जानते हुए भी कि पाकिस्तान आतंकवाद और तालिबानी संगठन अलकायदा जैसे कट्टरपंथी संगठनों का समर्थन और उनके लिए मददगार है, फिर भी अफगान में जारी अपने संघर्ष को दृष्टिगत रखते हुए पाकिस्तान को आर्थिक और हथियारों जैसी सहायता को लगातार बढ़ा रहा है।

अफगानिस्तान सम्मेलन एवं क्लिंटन की पाक यात्रा

दक्षिण एशिया में शांति के लिए पाकिस्तान का बदलना आवश्यक
अवधेश कुमार - 2010-07-24 12:24 UTC
लगभग एक सप्ताह तक दक्षिण एशिया भारी कूटनीतिक हलचलों का क्षेत्र बना रहा। अफगानिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, उसके पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन का पाकिस्तान दौरा, इसके पहले भारतीय विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा की पाकिस्तान यात्रा एवं उसके बाद पाकिस्तानी नेताओं के शांति प्रयासों पर पानी फेरने वाले वक्तव्यों के कारण यह क्षेत्र लगातार सुर्खियों में रहा है। जाहिर है, इन सारी घटनाओं का कुछ न कुछ परिणाम आना चाहिए।

आर्थिक प्रगति के थोथे दावे हैं डा. मनमोहन सरकार

विजय कुमार मधु - 2010-07-24 11:44 UTC
राष्ट्रीय सलाहकार समिति की अध्यक्षा श्रीमति सोनिया गांधी और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी की सेवा कर रहे हैं देश के प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ऐसा आशय का एहसास उन्होंने अपनी पत्रकार वार्ता में दे ही दे दिया है।