जनगणना की मुश्किलें
कैसे हो जाति जनगणना
-
2010-08-07 11:17 UTC
जनगणना का पहला दौर लगभग समाप्त हो गया है, लेकिन अभी तक सरकार यह निर्णय नहीं कर पाई है कि लोकसभा की भावनाओं का ख्याल करते हुए वह जाति जनगणना कराए या नहीं। वैसे उसके पास इस जाति जनगणना से बचने का शायद कोई रास्ता भी नहीं बचा है, क्योंकि मद्रास उच्च न्यायालय ने पिछले 23 मई को उसे जाति जनगणना करने का आदेश दिया था और उसके आदेश पर अमल रोकने के लिए केन्द्र सरकार ने अभी तक सर्वाच्च न्यायालय में अपील नहीं की है। अपील नहीं करने का मतलब है कि केन्द्र सरकार सांवैधानिक रूप से भी अब जाति जनगणना करने के लिए विवश है।