भारतीय जनता पार्टी में लालकृष्ण आडवाणी का वर्चस्व मजबूत
- 2010-07-24 11:36 UTCअभी हाल ही में हुए राज्यसभा के द्विवर्षीय चुनावों में भाजपा के लिए जिन नामों की चर्चा हुई उसमें ज्यादातर आडवाणी भक्त ही थे। और आयतित सदस्यों को भी भाजपा की यदि टिकट दी गई तो उसमें केवल आडवाणी की ही मंजूरी से ही यह सब हुआ है। जहां कांग्रेस ने अपने ही नेता को निर्दलीय बना दिया वहीं भाजपा ने निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार को अपना उम्मीदवार बनाकर सभी राजनैतिक विश्लेषकों को चौंका दिया।