आसियान - भारत वस्तु व्यापार समझौता
- 2010-02-05 11:18 UTCपूर्वी एशिया के देशों के साथ संबंध बढा़ने के उद्देश्य से भारत ने 1991 में पूर्व की ओर देखो- लुक ईस्ट नीति की घोषणा की थी । इन देशों के साथ भारत के संबंधों का एक लंबा इतिहास रहा है । भारत 1995 में बैंककॉक में हुए पांचवें आसियान शिखर सम्मेलन में इस संगठन का पूर्ण संवादी भागीदार (फुल डायलाग पार्टनर) बना था और उसके अगले वर्ष 1996 में आसियान क्षेत्रीय फोरम का सदस्य बना था ।