भारत
गौ हत्या पर प्रतिबंघ के पक्ष में करोड़ों हस्ताक्षरों का संग्रह राष्ट्रपति को सौंपा गया
रामदेव ने की गौ आधारित स्वास्थ्य नीति बनाने की मांग
-
2010-02-01 10:50 UTC
नई दिल्ली। गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने, गाय को देश की सांस्कृतिक धरोहर घोषित करने, भारतीय नस्ल की गायों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अलग से गोसंवर्धन मंत्रालय बनाने, गो सेवा आयोग गठित किए जाने तथा प्रत्येक राज्य में कामधेनु विश्वविद्यालयों की स्थापना किए जाने की मांगों को लेकर विश्व मंगल गो-ग्राम यात्रा समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने गोकर्णपीठ, कर्नाटक के शंकराचार्य स्वामी राघवेष्वर भारती के नेतृत्व में देश भर से कराए 8 करोड़ 35 लाख 67 हजार 41 हस्ताक्षरों के संग्रह को राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल को सौंपा।