अमेरिका
ओबामा प्रशासन का एक साल
घरेलू मोर्चे पर औसत उपलब्धि
-
2010-01-15 11:21 UTC
अगले 20 जनवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा अपने कार्यकाल का एक साल पूरा कर लेंगे। ओपरा विन्फ्रे के एक टीवी शो में श्री ओबामा ने कहा कि एक साल की अपनी उपलब्धियों के लिए वे अपने आपको बी प्लस ग्रेड देना चाहेंगे। पर सवाल उठता है कि अमेरिका के लोग उन्हें कौन सा ग्रेड देना चाहते हैं? वहां हुए सर्वेक्षणों में लोगों ने उन्हें उतना ऊंचा ग्रेड नहीं दिया है, हालांकि उन्हे अपने कार्यकाल के पहले ही साल में नोबेल पुरस्कार भी दिए जा चुके हैं।