Loading...
 
Skip to main content

View Articles

भारत: आन्ध्र प्रदेश

तेलंगना की गांठ कैसे खुले?

राजनैतिक समझदारी दिखाने की जरूरत
कल्याणी शंकर - 2010-01-08 11:59 UTC
तेलंगना का मसला एक ऐसे दुल्हन की तरह है, जो बनठन कर तो तैयार है, लेकिन जो कहीं जा नहीं पा रही हैं। केन्द्र सरकार ने तेलंगना राज्य के गठन की घोषणा तो कर दी है, लेकिन यह फिलहाल संभव होता दिखाई नहीं देता। यदि केन्द्र की सरकार इसे बनाना भी चाहे तो इसमें समय लगेगा।

भारत में बढ़ रही है शहरी गरीबी

विशेष संवाददाता - 2010-01-07 16:57 UTC
नई दिल्ली: योजना आयोग के अनुमानों के अनुसार शहरी गरीबों की संख्या 1993-94 और 2004-05 के दौरान 763.40 लाख से बढक़र 808 लाख हो गयी है।

भारत 2010 के जैव विविधता लक्ष्यों के प्रति कटिबद्ध

विशेष संवाददाता - 2010-01-07 16:49 UTC
भारत ने जैव विविधता के क्षरण के दर को काफी कम करने के लिए जैव विविधता पर संधि के सदस्य देशों के छठे सम्मेलन में तय लक्ष्यों को हासिल करने के प्रति कटिबद्धता जतायी है।

दिल्ली में जुटे हिंदुस्तान और पाकिस्तान के शांति प्रेमी

एस एन वर्मा - 2010-01-07 16:17 UTC
नई दिल्ली। मुबंई हमले के बाद से हिंदुस्तान और पाकिस्तान सरकार के बीच कायम कटू माहौल अभी तक बरकरार है। इसका खामियाजा दोनों देशों के अमन चाहने वाली जनता को भुगतना पड़ रहा है। यह संदेश देने के लिए कल से नई दिल्ली में दोनों देशों के शांति प्रेमिओं की तीन दिवसीय कान्फ्रेंस हो रही है। सम्मेलन में दोनों के देशों के बीच शांति का माहौल तैयार करने के लिए एक रोड मैप भी तैयार किया जाएगा।

कल्याण सिंह की नई पार्टी: रामभरोसे राजनीति

उपेन्द्र प्रसाद - 2010-01-07 11:34 UTC
कल्याण सिंह ने अपनी नई पार्टी बना ली है। इस बार उन्होंने अपनी पार्टी का नात रखा है जन क्रांति पार्टी। पिछली बार उन्होंने अपनी पार्टी का नाम रखा था, राष्ट्रीय क्रांति पार्टी। अलग पार्टी बनाकर वे कितनी राजनैतिक सफलता हासिल करते हैं, इसका उनके पास अच्छा अनुभव हो चुका है। इसलिए इस बार उनकी पार्टी बनाने की इच्छा नहीं थी। मुलायम सिंह द्वारा ठुकरा दिए जाने के बाद उन्होंने भाजपा का राग अलापना शुरू कर दिया था। कहने लगे थे कि वे भाजपा को ही मजबूत बनाएंगे, क्योंकि वही पार्टी राम मंदिर का निर्माण करवा सकती है।
भारत

राष्ट्रों का भविष्य अन्न के साथ है, बंदूक के साथ नहीं

विशेष संवाददाता - 2010-01-06 13:13 UTC
भारत में भुखमरी बढ ऱही है । आम तौर पर हमारे विश्वास से यह कहीं बहुत अधिक व्यापक है । हरित क्रांति के जनक डॉ एम.एस. स्वामीनाथन ने 97वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्रों का भविष्य अन्न के साथ है न कि बंदूकों के ।
भारत: पंजाब

बादल की बड़ी उपलब्धि का दावा खोखला

भाजपा से तकरार और आतंकवाद की दस्तक
बी के चम - 2010-01-06 13:09 UTC
चंडीगढ़ः नये साल में सरकार द्वारा नई घोषणाओं का रिवाज अब समाप्त होता जा रहा है, लेकिन फिर भी इस साल की शुरुआत में पंजाब की बादल सरकार ने साल में कुछ नया करके दिखाने की घोषणा की है। सरकार का कहना है कि इस साल अनेक प्रकार की विकास की गतिविधियां होंगी।
भारत: पंचायती राज

पंचायतों को मजबूत करने के लिए नये दिशानिर्देश जारी

विशेष संवाददाता - 2010-01-05 13:05 UTC
नई दिल्ली: पंचायती राज मंत्रालय ने कार्यकलापों की रूपरेखा के माध्यम से कार्यों, कोषों और कार्यकत्र्ताओं को पंचायतीराज संस्थओं को सौंपने के लिए कुछ विशेष मार्गनिर्देश जारी किये हैं । विभिन्न राज्योंकेन्द्रशासित प्रदेशों को जारी किए गये मार्गनिर्देशों के अनुसार, कानून के माध्यम से ऐसी शक्तियां और प्राधिकार पंचायतों को प्रदान किए जायेंगे जो उनके अधीन कार्यरत स्वायत्त संस्थाओं के कार्यों के लिए आवश्यक हों ।

ज्यादा सटीक होगा भारतीय मौसम पूर्वानुमान

विशेष संवाददाता - 2010-01-05 13:00 UTC
भारत कुछ ही वर्षों में लधुकालीन एवं दीर्घ कालीन पूर्वानुमानों में ज्यादा सटीकता हासिल कर लेगा । भू-विज्ञान मंत्रालय के सचिव डॉ शैलेष नायक ने तिरूवनंतपुरम में 97वें भारतीय विज्ञान कांग्रेस में मौसम जलवायु और पर्यावरण विषय पर अपने संबोधन मे यह बात कही ।
ज्ञान-विज्ञान

क्या 2012 में दुनिया मिट जाएगी?

डा मैथर ने कहा - "नहीं"
विशेष संवाददाता - 2010-01-05 12:55 UTC
हाल ही की एक फिल्म में 2012 में कयामत आने की बात कही गई है। इस फिल्म के एक उत्सुक दर्शक के सवाल के जवाब में डॉ जान सी मैथर ने कहा कि इस भय के पक्ष में कोई भी वैज्ञानिक आधार नहीं है। दिलचस्प बात है कि उनकी अगली परियोजना "जेम्स वेब्स स्पेश टेली स्कोप" (जेडब्ल्यूएसटी) का 2014 में ही प्रक्षेपण होने की योजना है। यह परियोजना पुराने हब्बल अन्तरिक्ष दूरबीन की अगली कड़ी है।