Loading...
 
Skip to main content

View Articles

भारत

मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक हजार करोड़ रुपए की योजना

विशेष संवाददाता - 2010-01-20 12:50 UTC
नई दिल्ली : केन्द्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री श्री गुलाम नबी आजाद ने कहा कि राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की श्रमशक्ति विकास योजना के तहत हर वर्ष 1756 मानसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता तैयार किए जा सकेंगे। इसके लिए 1000 करोड़ रुपये की योजना बनायी गयी है।
भारत

ज्योति बसु के खोने से अनाथ सीपीएम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में होगा बदलाव
अमूल्य गांगुली - 2010-01-20 12:45 UTC
अब जब ज्योति बसु नहीे रहे, तो उसका असर प्रदेश की राजनीति पर पड़ना लाजिमी है। पर उसका असर क्या होगा, इसके बारे में कुछ भी कहना अभी जल्दबाजी होगी। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माक्र्सवादी) पर उनके न होने का सबसे ज्यादा असर पड़ेगा, क्योंकि अपने गठन काल 1964 से ही यह पार्टी श्री बसु के छाये में थी। प्रमोद दासगुप्ता और ज्योति बसु इसके गठन के बाद इसके दो सबसे बड़े नेता था। दासगुप्ता के निधन के बाद श्री बसु इसके एकमात्र सबसे बड़े नेता रह गए थे। पार्टी का कोई और नेता उनकी लोकप्रियता और उनके करिश्मे की बराबरी करने की स्थिति में कभी भी नहीं रहा।

भारत में उत्सर्जित ग्रीन हाउस गैस वैश्विक उत्सर्जन का केवल 3-4 प्रतिशत

विशेष संवाददाता - 2010-01-19 14:14 UTC
नई दिल्ली: भारत द्वारा उत्सर्जित ग्रीन हाउस गैस वैश्विक उत्सर्जन का केवल 3-4 प्रतिशत है । यूएनएफसीसीसी में दाखिल किए गए राष्ट्रीय संवाद में यह जानकारी दी गई है ।

श्री वी.के.मूर्ति को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार

विशेष संवाददाता - 2010-01-19 14:11 UTC
नई दिल्ली: जाने-माने चलचित्रकार श्री वी.के.मूर्ति को वर्ष 2008 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
भारत

ज्योति बसुः मिट्टी के पांव पर विशाल व्यक्तित्व

सीपीएम ने उनको अनसुना कर अपना नुकसान किया
अमूल्य गांगुली - 2010-01-19 10:30 UTC
यह एक संयोग है, लेकिन सच है कि ज्योति बसु का निधन वैसे समय में हुआ है, जब भारत में वामपंथ ढलान पर है। अपनी अधिक उम्र के कारण बसु पार्टी को सलाह देने में सक्षम नहीं थे और उनकी बात पार्टी मान ही लेती, इसकी भी कोई गारंटी नहीं थी। लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं हो सकती कि आज उनकी पार्टी को उनके जैसे एक नेता की सख्त जरूरत है।

जापानी निवेशकों को भारत में सड़कें बनाने का न्योता

विशेष संवाददाता - 2010-01-18 16:03 UTC
सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री कमलनाथ ने दुनिया में सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र की भागीदारी के सबसे बड़े कार्यक्रम-भारतीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा कार्यक्रम में निवेश करने के लिए जापान के निवेशकों और ठेकेदारों को आमंत्रित किया है।

अगले 15 वर्ष में तापमान बढऩे से वैश्विक कृषि उत्पादन में 20 से 40 प्रतिशत की कमी का अनुमान

विशेष संवाददाता - 2010-01-18 12:27 UTC
नई दिल्ली: अगले 15 वर्ष में तापमान बढऩे से वैश्विक कृषि उत्पादन में 20 से 40 प्रतिशत की भारी कमी होगी। नीति निर्माता इसका हल तलाशने के लिए बीज निर्माताओं का मुंह ताक रहे हैं।
भारत: राजनीति

भाजपा अध्यक्ष का पुतलादहन: क्या जद (यू) राजग छोड़ना चाहता है?

उपेन्द्र प्रसाद - 2010-01-18 10:57 UTC
राजग के गठन के बाद ऐया पहली बार हुआ कि देश की राजधानी में एक घटक दल ने भाजपा के अध्यक्ष का पुतला ही जला दिया। नितिन गडकरी भाजपा का अभी ताजा ताजा अध्यक्ष बने हैं। भाजपा में अध्यक्ष के रूप में वे कितने कामयाब होंगे, इसे लेकर अनुमानों और अठकलबाजियों का दौर अभी भी जारी है। भाजपा में वे कितने स्वीकृत होंगे, इसे लेकर भी तरह तरह की बातें हो रही हैं। इस तरह के अनुमानों, अटकलबाजियों और कयासों के बीच जनता दल (यू) द्वारा उनका पुतला जलाया जाना नितिन गडकरी और भाजपा दोनों को असहज कर देने वाली घटना है।
भारत: उत्तर प्रदेश

विधान परिषद चुनाव में मायावती की जीत

कांग्रेस और मुलायम को जबर्दस्त झटका
प्रदीप कपूर - 2010-01-16 11:26 UTC
लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव परिणामों में मुख्यमंत्री मायावती को जन्मदिन का एक शानदार तोहफा मिला है। राज्य परिषद की 36 सीटों के लिए चुनाव हुए थे। उनमें 34 पर बसपा उम्मीदवारों की जीत हुई है।

वैज्ञानिक प्रयोगों में बढ ऱहा है वानरों का उपयोग

हालांकि और भी तरीके हैं आधुनिक विज्ञान के पास
ज्ञान पाठक - 2010-01-15 12:42 UTC
नई दिल्ली: 1990 के दशक के पूर्व वैज्ञानिक प्रयोगों में वानरों का उपयोग अधोगामी माना जाता था किन्तु आज इसका उल्टा है । आधुनिक आंकड़े दर्शाते हैं कि प्रयोगों में वानरों का उपयोग बढ ऱहा है ।