पार्टी नेताओं के निशाने पर हैं आडवाणी और राजनाथ ?
- 2009-08-20 14:03 UTCभारतीय जनता पार्टी की शिमला में चल रही चिंतन बैठक में लोक सभा में चुनाव में पार्टी की हार के लिए लालकृष्ण आडवाणी , राजनाथ सिंह , गुजरात के मुख्य मंत्री नरेंद्र मोदी और अरूण जेटली को जिम्मेवार ठहराया है। बैठक में शामिल पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने नाम न छापने की शर्त पर शिमला से फोन पर महानगर को बताया कि बहुसंख्यक नेताओं की चुनावी हार को लेकर यही राय थी। पार्टी की यह चिंतन बैठक बंद कमरे में हो रही है और मीडिया को दूर रखा गया है।