Loading...
 
Skip to main content

View Articles

26/ 11 मुंबई आतंकवादी हमले की सालगिरह

गुप्तचरी और मजबूत होगी, ऑनलाइन सूचना तंत्र भी होगा - भारत

ज्ञान पाठक - 2009-11-25 16:39 UTC
नई दिल्ली। भारत में आतंकवाद के सफाये और उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई के लिए गुप्तचर ताने-बाने को और मजबूत किया जा रहा है। यह बात आज मुंबई हमले के एक साल पूरे होने की पूर्व संध्या पर गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने कही है।
भारत

17 साल बाद लिब्रहान रिपोर्ट संसद में पेश, हंगामा

विशेष संवाददाता - 2009-11-24 11:33 UTC
नई दिल्ली: लिब्रहान आयोग ने बाबरी मसजिद विध्वंस मामले में 17 साल का समय लगाने के बाद आखिर अपनी रिपोर्ट तैयार की और आज उसे केन्द्र की संप्रग सरकार ने संसद में पेश भी कर दिया। केंद्र सरकार ने इस रिपोर्ट पर अपनी कार्रवाई रिपोर्ट भी संसद के दोनों सदनों में पेश कर दिया है।

शीघ्र बुढ़ापा लाता है बचपन का उत्पीड़न

विशेष संवाददाता - 2009-11-22 05:03 UTC
जो लोग जो बचपन मे किसी भी कारण से उत्पीड़न का शिकार होते है उन पर उम्र की छाप जल्दी चढ़ती है। अमेरिका के ब्राउन विश्वविद्यालय मे हुए एक शोध में यह पता चला है।


जीव जगत

दुनिया के एक तिहाई जीवधारी नष्ट होने के कगार पर

कारगर कदम नहीं उठाया तो ये लुप्त हो जायेंगे
विशेष संवाददाता - 2009-11-03 12:40 UTC
आई यू सी एन की आज जारी लाल सूची 2009 के अनुसार इस संस्था द्वारा किए गये सर्वेक्षण में पता चला है कि दुनिया भर के जीवधारियों में से लगभग एक तिहाई के समक्ष अस्तित्व का गंभीर संकट है और यदि समुचित कदम नहीं उठाये गये तो ये शीघ्र ही विलुप्त हो जायेंगे।
भारतीय राजनीति: भाजपा और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ

भाजपा की समस्या और संघ की बेवशी

क्या पार्टी अपनी समस्या का समाधान खुद कर पायेगी
विशेष संवाददाता - 2009-10-28 05:39 UTC
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में जारी 'संकट' पर कहा है कि पार्टी में जो कठिनाइयाँ हैं उनका समाधान वो ख़ुद करे। ऐसा उन्होंने पहली बार नहीं कहा है बल्कि संघ के आम स्वयंसेवकों से लेकर उच्चाधिकारी तक यही कहते रहे हैं। उनका ऐसा कहना लाजिमी भी है क्योंकि भाजपा संघ के कार्यकर्ताओं से ही भरी है जिन्होंनें भाजपा की ऐसी दुर्गति की है। गैर संघी भाजपा नेताओं की ताकत भी बढ़ते जाने से संघ बेवश और किंकर्तव्यविमूढ़ हो गया है।
भारत: अर्थव्यवस्था

भारतीय अर्थव्यवस्था में वृद्धि, पर कृषि क्षेत्र नहीं

वित्तीय घाटे में बढ़ोतरी होगी
विशेष संवाददाता - 2009-10-21 12:52 UTC
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री की आर्थिक सलहाकार परिषद् के अध्यक्ष सी रंगराजन ने यहां एक पत्रकार सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस साल अर्थव्यवस्था की विकास दर तो बढ़ेगी, पर कृषि क्षेत्र की विकास दर में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी।
महाराष्ट्र चुनाव

राकांपा–कांग्रेस मिल कर चुनाव लड़ेः पवार

विशेष संवाददाता - 2009-09-08 13:39 UTC
नई दिल्ली, 8 सितम्बर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार ने मंगलवार को महाराष्ट्र में कांग्रेस के साथ मिल कर साझा चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है। 288 सदस्सीय महाराष्ट्र विधान सभा के लिए अगले महीने की 13 तारीख को मतदान होगा।
मिजोरम

मिजोरम को ग्रामीण सड़कों के लिए 400 करोड़ रुपये

डा अतुल कुमार - 2009-09-02 13:28 UTC
नई दिल्ली। ग्रामीण विकास मंत्रालय ने प्रधान मंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत मिजोरम को 400 करोड़ रुपए की सहायता अनुदान जारी कर दी है। यह राशि राज्य में ग्रामीण सड़कों के निर्माण के चौथे चरण के लिए जारी की गयी है। इस चरण के लिए यह दूसरी किस्त है जो मिजोरम ग्रमीण सड़क विकास एजंसी (एम आर आर डी ए) को दी गयी है।

आडवाणी –राजनाथ को बिदा करने की तैयारी

भाजपा संकट के समाधन के लिए आगे आया संघ
ज्ञान पाठक - 2009-08-29 13:23 UTC
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के कल के स्पष्ट संदेश के बाद भारतीय जनता पार्टी में लालकृष्ण आडवाणी को लोक सभा में विपक्ष के नेता पद से हटाने का दबाव बढ़ता दिख रहा है। शनिवार को संघ प्रमुख से मिलने के बाद समझा जाता है कि श्री आडवाणी इस साल के अंत तक अपने पद से इस्तीफा देने पर सहमत हो गए हैं। संघ आडवाणी का शालीनतापूर्वक विदाई चाहता है।
भारत: राजनीति

भाजपा के आंतरिक मामलों में संघ कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा

विशेष संवाददाता - 2009-08-28 13:35 UTC
नई दिल्ली । गंभीर आंतरिक असंतोष से जूझ रही भारतीय जनता पार्टी के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप करने से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) ने इंकार कर दिया है। संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने शुक्रवार को स्पष्ट कर दिया कि भाजपा के आंतरिक मामलों में संघ कोई हस्तक्षेप नहीं करेगा। उन्होंने भाजपा को अपने आंतरिक झगड़ों से खुद निबटने की सलाह दी है।