टैरिफ युद्ध के बीच वियतनाम ने दिखाया व्यापार कूटनीति का रास्ता
चीन के साथ चर्चा के बाद हैनोई ने अमेरिका के साथ वार्ता शुरू की
-
2025-04-25 11:16 UTC
वियतनाम ने दिखाया है कि दुनिया की दो सबसे बड़ी आर्थिक और सैन्य शक्तियों अमेरिका और चीन के बीच चल रहे टैरिफ युद्ध के बीच वर्ष 2025 में एक अच्छी तरह से संतुलित व्यापार कूटनीति कैसे संचालित की जा सकती है। दोनों देशों के इस दक्षिण पूर्व एशियाई देश के साथ सबसे अच्छे व्यापारिक संबंध हैं, जो उभरती अर्थव्यवस्थाओं में एक तरह से अग्रणी है।