पीएम के भाषणों को नजरअंदाज कर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रहा चुनाव आयोग
लोकसभा चुनावों में चुनाव आयोग का सत्तारूढ़ दल के अधीन रहना परेशानकुन
-
2024-05-27 10:44 UTC
“मैं सख्त हूं और हो सकता है कि कठोर भी, लेकिन मैं हमेशा निष्पक्ष और पारदर्शी हूं। आप जो देखते हैं वही आपको मिलता है”। यह एक पक्ष है। भारत के चुनाव आयोग को एक प्रशंसित संस्था बनाने वाले मुख्य चुनाव आयुक्त टी एन शेषन खुद का वर्णन इसी तरह करते थे। फिर वह कहते थे, “जब भी मैं इस कुर्सी पर बैठूंगा तो मुझे एक काम करना होगा और मैं इसे अपनी सर्वोत्तम क्षमता से करूंगा। जंगली घोड़े मुझे नहीं रोक सकते"। इसमें कोई आश्चर्य नहीं कि उन्हें प्यार से "बुलडॉग शेषन" कहा जाता था। यह एक उपनाम था जिसका वह आनंद लेते थे।