Loading...
 
Skip to main content

View Articles

2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 160 सीटों पर समेटना संभव

विपक्ष को अपनानी होगी एक लचीली रणनीति, काम न आयेगा बाध्यकारी नियम
नित्य चक्रवर्ती - 2023-05-02 11:42
2024 के लोकसभा चुनाव में मतदान शुरू होने में एक साल से भी कम समय बचा है।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कांग्रेस सहित बड़ी संख्या में पार्टियों के साथ विपक्षी एकता बनाने की सकारात्मक बातचीत के बाद, अब इस साल जून में होने वाली भाजपा विरोधी पार्टियों की अगली बैठक पर ध्यान केंद्रित हो गया है।

विपक्षी एकता के लिए सही कदम उठा रहे हैं नीतीश कुमार

सहयोगी दलों के बीच मतभेदों को कम करने में मिली थोड़ी सफलता
हरिहर स्वरूप - 2023-05-01 12:15
गत 12 अप्रैल को जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों को एक साथ लाने के तरीकों पर चर्चा करने के लिए दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास 10, राजाजी मार्ग पहुंचे, तो इसने अनुभवी राजनेता के लिए एक लंबे इंतजार के अंत को चिह्नित किया।

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष को हटाने की पहलवानों की मांग जायज

आरोपी के राजनीतिक जुड़ाव के कारण उसे बचा रही है केंद्र सरकार
प्रकाश कारत - 2023-04-29 11:34
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं समेत देश के कई शीर्ष पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे हैं।वे उस स्थान पर लौट आये हैं जहां उन्होंने पहली बार जनवरी में धरना दिया था क्योंकि सरकार और खेल मंत्रालय ने भारतीय कुश्ती महासंघ के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह जो एक भाजपा सांसद हैं तथा कुछ कोचोंके खिलाफ कई महिला पहलवानों द्वारा की गयी यौन उत्पीड़न की शिकायतों पर कार्रवाई नहीं की है।

मोदी को चुनावी अभियान में लाभ पहुंचायेगी आईएमएफ की प्रशंसा

भारत के वित्तीय समावेशन रिकॉर्डसे क्या सचमुच अचंभित है विश्व
के रवींद्रन - 2023-04-28 15:30
नरेंद्र मोदी सरकार, जो लगातार आलोचना का सामना कर रही है कि उसकी नीतियों के तहत गरीब और गरीब तथा अमीर और अमीर हो गये हैं,इससे बेहतर और कुछ भी नहीं मांग सकती थी कि अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) उनकी प्रशंसा करे।आईएमएफ वास्तव में 'पार्टी की सहायता के लिए आगे आया है' यह दावा करते हुए कि वित्तीय समावेशन में भारत की उपलब्धि वास्तव में उल्लेखनीय है।2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी के अभियान के लिए ऐसा प्रमाण पत्र बहुत महत्वपूर्ण होगा।

प्रधानमंत्री ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए केरल में बिगुल फूंका

क्या ईसाई और युवा 2024 में भाजपा को कुछ खुशी देंगे?
पी. श्रीकुमारन - 2023-04-27 10:35
तिरुवनंतपुरम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दो दिवसीय केरल दौरे के बाद केरल में भाजपा नेता सातवें आसमान पर हैं।वे घर की छत से फुसफुसा रहे हैं कि यात्रा एक अप्रत्यशित सफलता और एक राजनीतिक गेम-चेंजर थी।

पानी के लिए अब जरधोबा में नहीं होती लड़ाइयां

पहले था पानी के लिए हाहाकार, अब हर घर में साफ पानी
राजु कुमार - 2023-04-26 12:15
मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से सटे जरधोबा गांव एक साल पहले तक जल संकट से जुझ रहा था। गर्मी के दिनों में पानी को लेकर यहां मारपीट हो जाती थी। कुछ मामलों में ग्रामीणों ने एक-दूसरे के खिलाफ एफ.आई.आर. तक करा दी थी। ऐसे में पानी को लेकर गांव में तनाव बना रहता था। लेकिन पिछले साल जब हर घर नल कनेक्शन के लिए जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना पर काम शुरू किया गया, तब यह उम्मीद जगी कि भविष्य में पानी को लेकर गांव में लड़ाइयां नहीं होगी। आखिरकार यह योजना क्रियान्वित हो गई और अब हर घर में साफ पानी मिलने लगा है।

पूर्वजों के नाम पर वर्तमान पीढ़ी के सिंधिया नेता की आलोचना गलत

राजघराने के नेता अभी भी अपने क्षेत्रों में हैं लोकप्रिय
एल एस हरदेनिया - 2023-04-26 12:11
जब सोवियत रूस में क्रांति हो गयी तो लेनिन ने पूरे राष्ट्र को संबोधित करते हुए यह कहा कि क्रांति के पूर्व पूरे देश के नागरिकों की क्या स्थिति थी यह मेरी चिंता का विषय नहीं है। परंतु अब क्रांति के बाद यदि कोई नागरिक देश के साथ गद्दारी करेगा तो यह किसी भी हालत में सहन नहीं किया जायेगा। उन्होंने विशेषकर अधिकारियों व कर्मचारियों से सौ प्रतिशत वफादारी की अपेक्षा की।

कर्नाटक में चुनाव से पहले या बाद में दलबदल एक आम बात

भाजपा सबसे अधिक प्रभावित, पर कांग्रेस को भी बहुत लाभ नहीं
कल्याणी शंकर - 2023-04-26 12:07
क्या दलबदलू कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा की सत्ता में वापसी की संभावनाओं को बिगाड़ देंगे?

संसदीय लोकतंत्र की जड़ को कमजोर कर रहे हैं दलबदलू नेता

विधायकों की बिक्री के लिए फिर एक बार बड़ा बाजार बना कर्नाटक
मृगांक एम भौमिक - 2023-04-25 13:23
भारतीय राजनीति आजकल चुनाव के इर्द-गिर्द ही घूमती है।जैसे-जैसे राजनीति एक चुनाव से दूसरे चुनाव में जाती है, अनेक नेता भी दल बदल कर लेते हैं।दल बदल राजनीति एक नयी सामान्य स्थिति बन गयी है, औरसबसे परेशान करने वाली बात यह है कि इसे पूरे राजनीतिक परिदृश्य में स्वीकार भी किया जाता है।

जल संरक्षण के लिए समुदाय ने पेड़ लगाने का लिया संकल्प

जल प्रबंधन में आदर्श गांव बनने को तैयार है पल्थरा
राजु कुमार - 2023-04-24 14:51
पल्थरा एक छोटा सा आदिवासी गांव है, जो मध्यप्रदेश के पन्ना जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर जंगल में है। यहां समुदाय ने आगे बढ़कर जल प्रबंधन का काम अपने हाथ में ले लिया है और यहां न केवल वर्तमान में नल-जल योजना का सुचारू संचालन हो रहा है, बल्कि भविष्य में पानी की दिक्कत न हो, इस पर भी ध्यान दिया जा रहा है। यहां हर घर में नल कनेक्शन है। ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के माध्यम से ग्रामीण हर महीने 100 रुपए जल कर देते हैं। यहां निस्तार के पानी का उपयोग किचेन गार्डन में किया जा रहा है। गांव में ग्रे वाटर प्रबंधन पर भी काम चल रहा है। गांव में पुराने जल स्रोतों के बेहतर रखरखाव के साथ गांव में सघन स्तर पर पेड़ लगाने का अभियान चलाया गया है, ताकि गांव में भविष्य में भी जल संकट और सूखे जैसी स्थिति नहीं आए।