Loading...
 
Skip to main content
(Cached)

जोग

जोग विवाह से सम्बंधित एक प्रकार का गीत है जिसे तिलक चढ़ने के बाद जब वर और कन्या के घर में सगुन गाने के समय गाया जाता है। जोग गाने की प्रथा विशेष रूप से भोजपुरी क्षेत्र में पायी जाती है। इन गीतों का वर्ण्य विषय प्रायः विवाह ही होता है लेकिन किसी-किसी गीत में जादू-टोना का भी उल्लेख मिलता है। 'जोग करना' का अर्थ जादू-टोना करना भी होता है, और संभव है कि जोग गीतों पर इसका भी प्रभाव हो।

वैवाहिक विधि का वर्णन तथा कामाख्या देवी (असम) जाकर जादू-टोना सीखकर आने के प्रसंग भी कई जोग गीतों में मिलते हैं।

Page last modified on Monday February 27, 2017 05:46:35 GMT-0000