Skip to main content
(Cached)

रुमटेक मठ

रुमटेक मठ सिक्किम की राजधानी गंगटोक के पास स्थित एक प्रसिद्ध और सबसे बड़ा बौद्ध विहार (गोम्पा) है। रुमटेक घूमे बिना गंगटोक का सफर अधूरा माना जाता है। यह मठ गंगटोक से 24 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह मठ 300 वर्ष पुराना है। रुमटेक सिक्किम का सबसे पुराना मठ है। 1960 के दशक में इस मठ का पुननिर्माण किया गया था। इस मठ में एक विद्यालय तथा ध्‍यान साधना के लिए एक अलग खण्‍ड है। इस मठ में बहुमूल्‍य थंगा पेंटिंग तथा बौद्ध धर्म के कग्‍यूपा संप्रदाय से संबंधित वस्‍तुएं सुरक्षित अवस्‍था में हैं। इस मठ में सुबह में बौद्ध भिक्षुओं द्वारा की जाने वाली प्रार्थना बहुत कर्णप्रिय होती है।

निकटवर्ती पृष्ठ
रूप, रूपक, रूपक ताल, रोग, लक्षण

Page last modified on Tuesday September 8, 2026 15:12:45 UTC