Skip to main content

सूरजपुर बड़गांव

सूरजपुर बड़गांव भारत के बिहार राज्य के नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड में स्थित एक गांव है। इसका ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व है। यह स्‍थान पावापुरी से 8 किलोमीटर दूर है। यहां एक झील तथा प्रसिद्ध सूर्य मंदिर है। यहां तीर्थयात्री वर्ष में दो बार एकत्रित होते हैं। वैशाख ( अप्रैल-मई) तथा कार्तिक (अक्‍टूबर-नवंबर) माह में दूर-दूर से लोग प्रसिद्ध छठ पर्व मनाने के लिए आते हैं।

निकटवर्ती पृष्ठ
सूरजमुखी, सूरदास, सेंट केथेड्रल, सेन राजवंश, सेब

Page last modified on Wednesday September 9, 2026 01:58:35 UTC