Loading...
 
Skip to main content
(Cached)

सेब

सेब एक फल है। इसे स्वास्थ्य के लिए काफी लाभप्रद माना जाता है।

उच्च बौद्धिक क्षमता- सक्रियता के लिए तथा स्पर्श, स्वाद, आदि इन्द्रियों के सुचारू कार्य निष्पादन के लिए फास्फोरस की आवश्यकता होती है। फास्फोरस का ज्ञानेन्द्रियों पर खासा प्रभाव पड़ता है। तथा सेंसरी-नर्व और सिम्पैथेटिक नर्व-प्रणाली के लिए यह हितकर है। इस कार्य के लिए सेब एपल का उपयोग अभीष्ट है। सेव के सेवन से दिमाग में ग्लूटेमिक-एसिड की मात्रा संतुलित रहती है, जिससे हमारे मूड पर सकारात्मक प्रभाव होता है। कहा भी गया है- एन एपल अ डे, कीप्स डॉक्टर अवे। यकीनन सेब जैसा गुणकारी फल इस दुनिया में नहीं है। यह तृप्तिदायक, ह्वदय के लिए लाभप्रद, मस्तिष्क-शक्ति वर्धक, प्रशामक (ट्रैंक्विलाइजर), शरीर में रक्त का संचार करने वाला, दुर्बलता इत्यादि शिकायतों को दूर करने में समर्थ होता है। एक सेब खाते ही हमारे शरीर और मन का तनाव दूर होने लगता है तथा हमें असीम शांति एवं सुख की अनुभूतियां होती हैं। यह भी ध्यान देने योग्य बात है कि आहार- विशेषज्ञ ऐसे लोगों को जिन्हें अत्यधिक गुस्सा आता है, जो अत्यधिक उतावले रहते हैं। उनके लिए सेव को अमृत-सम गुणकारी मानते हैं।

आसापस के पृष्ठ
स्त्री स्वास्थ्य, स्नेहक, स्पर्श, स्वगत, स्वच्छता, स्‍वर्ण मंदिर

Page last modified on Wednesday June 28, 2023 14:59:35 GMT-0000