जिन राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया, उनमें गायत्री प्रसाद प्रजापति भी शामिल हैं। वे अमेठी विधानसभा क्षेत्र का विधासभा में प्रतिनिधित्व करती हैं और समाजवादी पार्टी का ओबीसी चेहरा हैं।
जाहिर है कि अखिलेश यादव गायत्री प्रजापति को मजबूती प्रदान करना चाहती हैं, ताकि वे आगामी लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के लिए ज्यादा से ज्यादा वोट जुटाने में मददगार साबित हो सकें।
सच यह भी है कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए समाजवादी पार्टी के नेता राम गोपाल यादव ने घोषणा की थी कि उनकी पार्टी रायबरेली लोकसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार खड़ा नहीं करेगी। पर सच यह भी है कि जब उनसे अमेठी के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने उस सवाल का ही टाल दिया था। जब पत्रकारों ने जोर देर सवाल को दुहराया, तो उनका कहना था कि इस बारे में पार्टी ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है।
लेकिन हाल ही में जब अखिलेश यादव ने संकेत दिया कि समाजवादी पार्टी न केवल अमेठी में, बल्कि रायबरेली में भी अपने उम्मीदवार उतारेगी।
यहां इसका उल्लेख करना भी जरूरी हो जाता है कि अभी हाल ही में गायत्री प्रसाद प्रजापति ने सामाजिक न्याय यात्रा का नेतृत्व किया था। यह यात्रा लखनऊ से शुरू होकर झांसी 11 जनवरी को पहुंची थी। समाजवादी पार्टी ने सामाजिक न्याय या़त्रा ओबीसी मतों को मजबूती से अपनी पार्टी से जोड़ने के लिए आयोजित किया था और सुश्री प्रजापति को उस यात्रा का नेतृत्व सौंपा था।
गायत्री प्रजापति ने अपनी सामाजिक न्याय यात्रा के दौरान इस बात पर बल दिया था कि अखिलेश यादव की सरकार ने 17 ओबीसी जातियों को अनुसूचित जाति का दर्जा प्राप्त करने का एक प्रस्ताव विधानसभा से करवाया और उसे केन्द्र सरकार के पास आगे की कार्रवाई के लिए भेजा।
सामाजिक न्याय यात्रा के दौरान गायत्री प्रजापति को अच्छी सफलता मिली। रास्ते में लोगों न उत्साह के साथ उनका स्वागत किया। लोगों की उपस्थिति भी अच्छी थी। इससे मुलायम सिंह यादव और उनकी पार्टी के हौसले बुलंद हुए हैं।
एक अन्य राज्य मंत्री मनोज कुमार पांडे को भी कैबिनेट मंत्री बना दिया गया है। वे पार्टी के ब्राह्मण चेहरा हैं और उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया जाना भी खास मायने रखता है।
मनोज कुमार पांडे रायबरेली जिले हैं और उन्होंने प्रदेश स्तर पर एक बड़े ब्राह्मण सम्मेलन का सफलता पूर्वक आयोजन अपनी पार्टी की ओर से करवाया था।
राजनैतिक विश्लेषकों का कहना है कि मनोज कुमार पांडे को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से प्रदेश भर में ब्राह्मणों का समर्थन हासिल करने में समाजवादी पार्टी को सहायता मिलेगी। श्री पांडे खुद रायबरेली जिले हैं। इसलिए उस जिले मे तो विशेष रूप से वे ब्राह्मण वोट सपा को दिलवाने में सहायक हो सकते हैं। गौरतलब है कि रायबरेली मे ब्राह्मणों की संख्या अच्छी खासी है और वे आम तौर पर गांधी परिवार के सदस्यों को वोट देते आए हैं। वे फिरोज गांधी के दिनों से ही गांधी परिवार के साथ हैं। अब उस इलाके में अखिलेश द्वारा एक ब्राह्मण को आगे बढ़ाने का मतलब साफ है। (संवाद)
अखिलेश ने दी राहुल को चुनौती
नये चेहरे को दे रहे हैं बढ़ावा
प्रदीप कपूर - 2014-01-28 12:17
लखनऊः मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाल ही मे प्रदेश के दो राज्य मंत्रियों को कैबिनेट मिनिस्टर का दर्जा प्रदान किया। इससे पता चलता है कि वे अमेठी और रायबरेली में गांधी परिवार के सदस्यों को चुनौती देना चाहते हैं।