भारत सरकार प्रतिष्ठित व्यक्तियों की समिति की सिफारिशों के आधार पर फिल्मों में असाधारण योगदान के लिए हर साल दादा साहेब पुरस्कार प्रदान करती है। इस पुरस्कार के लिए पहली बार किसी चलचित्रकार को चुना गया है। खुद दादा साहेब भी फिल्मकार ही थे। उन्होंने ऐतिहासिक फीचर फिल्म "राजा हरिश्चन्द्र" की फोटोग्राफी की थी।
श्री वी.के.मूर्ति को राष्ट्र की सामूहिक स्मृति में पिरोए गए विस्मयकारी दृश्य पलों को भारतीय सिनेमा के जरिए उपलब्ध कराने का श्रेय हासिल है। उनके उल्लेखनीय कार्य में बाजी, जाल, चौदहवीं का चांद, प्यासा, ट्वाल्व ओ क्लॉक, जिन्दगी जैसी जानी-मानी फिल्में शामिल हैं।
मैसूर में 1923 में जन्मे वी.के.मूर्ति ने बंगलौर में एस.जे.पालिटेक्निक से चलचित्र कला में डिप्लोमा हासिल किया। दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने वाले वे 56वें व्यक्ति होंगे। भारत की राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवीसिंह पाटिल श्री मूर्ति को यह पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस पुरस्कार के तहत 10 लाख रुपये नकद और स्वर्ण कमल तथा शॉल भेंट किया जाता है।#
श्री वी.के.मूर्ति को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
विशेष संवाददाता - 2010-01-19 14:11
नई दिल्ली: जाने-माने चलचित्रकार श्री वी.के.मूर्ति को वर्ष 2008 का दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।