सिंहस्थ के बाद नर्मदा यात्रा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को राष्ट्रव्यापी प्रचार मिल रहा है। इस यात्रा ने देशभर की दिलचस्पी पैदा की। इस यात्रा में दलाई लामा, श्री श्री रविशंकर, बाबा रामदेव और मुरारी बापू जैसे लोग भी शामिल हुए।
इस यात्रा ने मुख्यमंत्री को नर्मदा के तट पर रहने वाले सवा करोड़ मतदाताओं से बात करने का मौका दिया। यह यात्रा पिछले 11 दिसंबर को अमरकंटक से शुरू हुई थी।
इस यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान को भी एक बड़ा थीम बनाया गया था। प्रधानमंत्री द्वारा घोषित किए गए और चलाए जा रहे अनेक कार्यक्रमों को भी इसके द्वारा जनता के सामने पेश किया गया। उनमें पर्यावरण की रक्षा और जनकल्याण से संबंधित कार्यक्रम शामिल थे।
भारतीय जनता पार्टी द्वारा सामाजिक समरसता, नशाखोरी पर रोक और गरीबी उन्मूलन जैसे कार्यक्रमों को भी जनता तक पहुंचाने की कोशिश की गई। प्रदेश सरकार आदिवासी इलाकों में इन कार्यक्रमों को खास कर चला रही है। यही कारण है कि इन इलाकों में मुख्यमंत्री की इस यात्रा को भारी सफलता मिली और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें शिरकत की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी है और नर्मदा नदी के किनारे किनारे पेड़ लगाने हैं ताकि भूकटाव की समस्या से हम बच सकें। उन्होंने कहा कि उन्होंने अभियान शुरू कर दिया है असके लिए देश और दुनिया भर के लोगों का समर्थन भी मिल रहा है। मुख्यमंत्री जैत की सभा को संबोधित करते हुए इसकी यह घोषणा कर रहे थे।
चैहान इस यात्रा में खुद शामिल थे। यही कारण है कि इस यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अबतक इस यात्रा के दौरान 32 रैलियों को संबोधित किया और 20 बड़ी घोषणाएं की।
मुख्यमंत्री के गांव जैत की सभा राजनैतिक सभा से हटकर एक सामाजिक सभा के रूप में दिखाई पड़ रही थी। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष विजेश लुनावत ने बताया कि इस सभा में लगभग सभी मंत्री, पार्टी के पदाधिकारी, मध्य प्रदेश से केन्द्र में मंत्री व अनेक धार्मिक सांस्कृतिक पुरुष शामिल थे।
पार्टी के सूत्रों ने बताया कि पार्टी की नजर 2018 में होने वाले विधानसभा चुनाव पर है। नेता इस यात्रा के दौरान लोगों की नब्ज समझने की कोशिश कर रहे हैं। यदि पार्टी को लगा कि लोग सरकार से नाखुश हैं, तो लोगों की नाराजगी दूर करने के लिए उचित उपाय किए जाएंगे।
यात्रा अबतक 3 करोड़ से ज्यादा लोगों को छू चुकी है। 48 प्रखंडों के 584 गांवों और 409 ग्राम पंचायतों तक यह अपनी पहुंच बना चुकी है।
25 मार्च तक यात्रा 2444 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए सिहोर जिले में प्रवेश कर चुकी थी। वह यात्रा का 97वां दिन था।
म्ुाुख्यमंत्री ने प्रदेश की सभी सूखी नदियों को फिर से पानी से तर करने का संकल्प व्यक्त किया। (संवाद)
चौहान की नर्मदा यात्रा के सौ दिन
बेटे कार्तिकेय ने सभा को संबोधित किया
एल एस हरदेनिया - 2017-04-01 10:24
भोपालः मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गांव जैत में एक बड़ी सभा का आयोजन किया गया। यह सभा मुख्यमंत्री की नर्मदा यात्रा के 100 दिन पूरा होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था। इस बड़ी सभा में राजनैतिक नेता, नौकरशाह और हजारों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे। मुरारी बापू इस सभा के सबसे बड़े आकर्षण थे।