प्रवासी भारतीय मंत्रालय द्वारा प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस प्रवासी भारतीय दिवस समारोह का थीम ‘एंगेजिंग द ग्लोब्ल इंडियन ’ रखा गया है।इस समारोह के मुख्य अतिथि न्यूजीलैंड के गवर्नर जनरल सर आनंद सत्यानंद होंगे।
समारोह के प्रथम दिन उत्तर पूर्वी राज्यों में निवेश के लिए मौका विषय पर एक प्लेनरी सेसन आयोजित किया जाएगा। युवा प्रवासी भारतीयों को ,भारत के बदलते स्वरूप में कैसे अवसर मिले , इसे फोकस करते हुए एक और प्लेनरी सेसन 8 जनवरी को आयोजित किया गया है। इसके अलावा शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रवासी भारतीय को मौका विषय पर भी सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।
मंत्रालय के मुताबिक भारत के विकास में इन प्रवासी भारतीयों का योगदान अतुलनीय है।इन मेहमानों के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है।प्रवासी भारतीयों के इस मेले में अनेक झांकियां भी दिखाई जाएंगी।
13 सौ प्रवासी भारतीय शिरकत करेंगे समारोह में
एस एन वर्मा - 2011-01-05 12:14 UTC
नयी दिल्ली। देश की राजधानी में 7 जनवरी से शुरू होने जा रहे 9वां प्रवासी भारतीय दिवस समारोह में लगभग 13 सौ प्रवासी भारतीय शिरकत करने आ रहे हैं। इस समारोह का उदघाटन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा किया जाएगा जबकि 9 जनवरी को राष्ट्पति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल इसका समापन करेगी।