समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच मिलीभगत है। राहुल गांधी का भट्टा पारसौल में दौरा इन दोनों की मिलीभगत के कारण ही हुआ। प्रवक्ता का कहना है कि जब उनके नेता शिवपाल यादव उस गांव का दौरा करना चाहते थे, तो धारा 144 के नाम पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य पार्टियों के कुछ नेताओं के साथ भी ऐसा किया गया।
पर जब राहुल गांधी के मामले में कुछ और ही हुआ। उनके गांव आने के पहले धारा 144 को हटा लिया गया। वे वहां जाकर गांव गांव घूमते रहे। वहां से उनके हटने के बाद फिर धारा 144 लगा दिया गया और किसी अन्य नेता के वहां आने पर रोक लगा दी गई। सपा प्रवक्ता का कहना है कि दोनों पार्टियों के बीच मिलीभगत का इससे बड़ा सबूत और क्या हो सकता है।
श्री चौधरी ने कहा कि ग्रेटर नोएडा के किसान पिछले दो सालों से आंदालित हो रहे हैं। इस दौरान कई किसान मरे हैं, लेकिन कांग्रेस अब तक सोई हुई थी। उसने किसानों की समस्या के हल के लिए अबतक कुछ भी नहीं किया।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार है। उस प्रांत के विदर्भ में किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। लेकिन वहां राहुल गांधी एक बार भी अब तक किसानों की दशा का पता करने नहीं गए हैं। इससे पता चलता है कि वे किसानों के प्रति कितना चिंतित है। लेकिन उत्तर प्रदेश की विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर वह ग्रेटर नोएडा के किसानों के लिए घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।
उन्होनंे राहुल गांधी की भट्टा पारसौल यात्रा को महज एक ड्रामा बताया और कहा कि समाजवादी पार्टी किसानों की समस्याओं को लेकर राज्य के प्रत्येक गांव में आंदोलन करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और बसपा किसानों को अपनी राजनीति के मुहरे बना रहे हैं। भट्टा पारसौल गोलीकांड के लिए उन्होंने मायावती को जिम्मेदार बताया।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री मायावती पुलिस बर्बरता के लिए निजी तौर पर जिम्मेदार हैं वे चाहती है कि किसान और पुलिस आपस में लड़े और उनकी राजनीति चमकती रहे। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मायावती की मशा को पूरी नहीं होने देंगे।
उन्होंने कहा कि वहां किसान बहुत पहले से धरना दे रहे थे, लेकिन मुख्यमंत्री ने उन लोगों से बात तक नहीं की। इससे पता चलता है कि वे किसानों के लिए कितना चिंतित हैं। यदि किसानों से बात की जाती और उनकी समस्या का हल खोजा जाता तो गोलीबारी की नौबत आती ही नहीं, पर मायावती को यह मंजंूर ही नही था।
मुलायम सिंह से पूछा गया कि क्या वे मायावती सरकार की बर्खस्तगी या इस्तीफा चाहते हैं, तो उन्हानें कहा कि उनकी ऐसी कोई मांग नहीं है। अगले चुनाव में जनता खुद उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देगी।
श्री यादव ने बताया कि आगरा में अगले 7 और 8 जून को पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन होगा, जिसमें किसानों की समस्या पर प्रमुखता से विचार किया जाएगा। उसके दौरान चुनावो की तैयारी पर भी चर्चा होगी। (संवाद)
भट्टा पारसौल का गोलीकांड और उसके बाद
सपा ने बसपा के साथ कांग्रेस को भी बताया जिम्मेदार
प्रदीप कपूर - 2011-05-21 11:58
लखनऊः समाजवादी पार्टी ने मुख्यमंत्री मायावती के अलावा किसानों की दुर्दशा के लिए राहुल गांधी, उनकी पार्टी कांग्रेस और केन्द्र की यूपीए सरकार को भी जिम्मेदार बताया है। उसका आरोप है कि पिछले सालों से इनके कारण राज्य में किसानों की दुर्दशा हुई है। भट्टा पारसौल कि विस्फोटक स्थिति के लिए भी इन सबकी संयुैत जिम्मेदारी को सपा ने रेखांकित किया है।