केनडा और ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने की बात महज इच्छा नहीं
अतीत में कई देशों ने किया है विदेशी क्षेत्रों पर जबरन कब्ज़ा
-
2025-01-14 10:49 UTC
ऐसा लगता है कि अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की केनडा और ग्रीनलैंड को अमेरिका में शामिल करने और मैक्सिको खाड़ी का नाम बदलने की बात महज उनकी सामान्य इच्छा नहीं है बल्कि इसके पीछे कोई राज की बात है। केनडा पर अमेरिका का कब्ज़ा तो ब्रिटिश सम्राट की भागीदारी वाली दोनों देशों के बीच एक संधि या केनडा के नागरिकों द्वारा अमेरिका में शामिल होने के पक्ष में जनमत संग्रह या बल प्रयोग के माध्यम से ही संभव है।