भारतीय अर्थव्यवस्था को रूपांतरित करेंगे मध्यम वर्गीय उपभोक्ता
बदलते समय के अनुकूल तैयार करना होगा उत्पादन तथा सेवा क्षेत्र
-
2022-10-26 10:38 UTC
भारतीय उपभोक्ता ऐसी खरीदारी कर रहे हैं जैसे कि पहले कभी नहीं की। कोविड -19 महामारी केलगभग चले जाने के साथ, देश के मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं ने त्योहारों के मौसम में खूब खरीदारी की। वे व्यावहारिक रूप से कुछ भी नहीं बख्श रहे हैं - शराब से लेकर फैशन वियर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, स्मार्ट फोन, ऑटोमोबाइल, आवासीय फ्लैट और यहां तक कि विदेशी छुट्टियों तक। सभी धंधे फलफूल रहे हैं।