उपेन्द्र प्रसाद का निधन हिंदी पत्रकारिता की महान क्षति
आईपीए-संवाद परिवार की उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि
-
2022-09-24 15:40 UTC
हिंदी पत्राकारिता में 1990 के दशक में सामाजिक-आर्थिक मुद्दों पर मौलिक लेखन करते हुए एक इतिहास रचने वाले वरिष्ठ पत्रकार उपेन्द्र प्रसाद का कल शुक्रवार 23 सितम्बर को देर रात दिल्ली के बत्रा अस्पताल में निधन हो गया। अपने उत्कृष्ट लेखन से हिंदी भाषी जगत के सामाजिक और राजनीतिक जीवन को प्रभावित करने वाले ऐसे पत्रकार के असामयिक निधन से हिंदी पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। हृदय गति रुक जाने से उनका निधन हो गया। वह अपने पीछे शोक संतप्त एक पुत्री कृति और पत्नी मंजुला प्रसाद छोड़ गये हैं। आईपीए-संवाद परिवार के लिए, जिसके साथ वह 2008 से संवाद के संपादक के रूप में योगदान कर रहे थे, उनका निधन एक दुखद क्षति है।