असम में कांग्रेस के पतन ने विपक्ष की राजनीति में शून्य पैदा कर दिया है
उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भाजपा का दबदबा
-
2022-05-07 11:15 UTC
असम के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए एक साल हो गया है और बीजेपी ने इस पूर्वोत्तर राज्य में लगातार जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। चुनाव अभियान के दौरान कांग्रेस के नेतृत्व में महागठबंधन के रूप में विपक्ष ने खुद को भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के एकमात्र विकल्प के रूप में प्रस्तुत किया। हालांकि महागठबंधन को एनडीए की तुलना में केवल एक फीसदी कम वोट मिले, लेकिन चुनावों ने विपक्ष की उम्मीदों को झटका दिया, जो किसी भी तरह भगवा पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन को हराने के लिए बेताब था।