बीजेपी का उत्तर प्रदेश से 2024 लोकसभा चुनाव में 75 सीटों का लक्ष्य
गरीबों के लिए योजनाओं का विस्तार करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
-
2022-04-13 09:57 UTC
लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में मिली सफलता से उत्साहित बीजेपी ने पार्टी आलाकमान के मार्गदर्शन में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए काम करना शुरू कर दिया है. यहां यह उल्लेखनीय है कि विधानसभा परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से दो साल दूर लोकसभा चुनाव की तैयारी शुरू करने का आह्वान किया।