स्पीकर का चुनाव अभी तक नहीं होना विधानसभा की अवमानना है
मध्यप्रदेश में तेज होते किसान आंदोलन के बीच चौहान ने कृषि कानूनों का बचाव किया
-
2020-12-30 10:04 UTC
भोपालः मध्य प्रदेश में लोकतांत्रिक संस्थान सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। दुष्परिणाम इतना गंभीर है कि विधानसभा का अभी कोई स्पीकर नहीं हैं। विधानसभा अपने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव नहीं कर पा रही है। विधानसभा का संचालन प्रोटेम अध्यक्ष करते हैं। संविधान के अनुसार, प्रो-टेम स्पीकर का एकमात्र काम नव-निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाना है, लेकिन प्रो-टेम्प स्पीकर रामेश्वर शर्मा पूर्ण-अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे हैं। वह फाइलों पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, आदेश जारी कर रहे हैं, यात्राएं कर रहे हैं।