एआई पेटेंट आवेदनों में अमेरिका पर चीन की बढ़त का साया ट्रंप-शी शिखर सम्मेलन पर
अमेरिका से एआई बॉट अन्तर को पाट रहा चीन, ट्रंप की सौदेबाजी की ताकत पर असर
-
2026-05-01 11:12 UTC
14-15 मई को बीजिंग में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच होने वाले शिखर सम्मेलन से ठीक दो हफ्ते पहले, विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (विपो) की एआई से जुड़े आवेदनों की स्थिति पर आई रिपोर्ट ने अमेरिकी प्रशासन को परेशान कर दिया है। रोबोट से जुड़े पेटेंट आवेदनों में चीन की हालिया बढ़त का असर, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बातचीत में राष्ट्रपति ट्रंप की सौदेबाजी की ताकत पर पड़ेगा।