विवादों से नहीं होगा महिला क्रिकेट का भला
कैसे होगी महिला क्रिकेट की साख को पहुंचे नुकसान की भरपाई?
-
2018-12-11 19:49 UTC
टी-20 विश्व कप के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम के प्रशिक्षक रहे रमेश पोवार और एकदिवसीय महिला टीम की कप्तान तथा भारतीय महिला टीम की सबसे सफल बल्लेबाज मिताली राज के बीच मिताली को टीम से बाहर रखे जाने और बार-बार अपमानित किए जाने के आरोपों के चलते पिछले दिनों विवाद इतना गहराया कि कोच की विदाई करनी पड़ी। चूंकि इस विवाद के तूल पकड़ने के बाद सीधे तौर पर भारतीय महिला क्रिकेट को नुकसान पहुंचा, इसलिए बीसीसीआई तक यह मामला पहुंचने के बाद जिस प्रकार मामले को शांत करने के लिए पोवार का 30 नवम्बर को टीम का कोचिंग करार खत्म होते ही उनकी छुट्टी कर दी गई, उसके लिए बीसीसीआई की सराहना करनी होगी।