आप का बिखराव रोक पाएंगे केजरीवाल?
गरीब जनता के बड़े वर्ग का समर्थन आप के साथ अब भी है
-
2017-05-12 16:59 UTC
चुनावी पराजय के बाद पार्टी में भगदड़ मचना भारतीय राजनीति के लिए जानी-पहचानी घटना है। इसलिए आम आदमी पार्टी में जो हो रहा है उसमें कुछ नया नहीं है। लेकिन यह जिस तरीके से हो रहा है वह एक बड़े खतरे की इशारा कर रहा है। आमतौर पर राजनीतिक पार्टियों की बनावट ऐसी होती है कि वे ऐसे झटके झेल जाते हैं और आप के लिए तो यह और भी आसान होना चाहिए था क्योंकि वह नई राजनीतिक शैली बनाने का दावा लेकर सामने आई थी। लेकिन वह बिखराव की चुनौतियों का सामना करने में परंपरागत पार्टियों से भी कमजोर साबित हो रही है।