नर्मदा यात्रा की सफलता से चौहान गदगद
अनसुना करने वाले मंत्रियों से अब कड़ाई से निबट सकते हैं मुख्यमंत्री
-
2017-05-18 10:09 UTC
भोपालः यह कहना कठिन है कि 148 दिनों की नर्मदा यात्रा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आध्यात्मिक रूप से सहायता कर पाएगी या नहीं, लेकिन इतना तो कहा ही जा सकता है कि इससे मुख्यमंत्री को राजनैतिक रूप से बहुत फायदा हुआ है। इस यात्रा के समापन पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शिवराज सिंह चौहान की खुले शब्दों में प्रशंसा की। इसके कारण भी चौहान की छवि को चार चांद लगे हैं।