उत्तर प्रदेश में जंगलराज
बर्दी की रौब बहाल की जानी चाहिए
-
2017-05-30 12:43 UTC
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति कभी बेहतर नहीं रही, लेकिन इस समय जो स्थिति है, वह पहले कभी नहीं रही होगी। चारों तरफ अराजकता का माहौल है। सभी तरह के अपराध बढ़ रहे हैं। 15 मार्च और 15 मई के बीच पिछले साल और इस साल के गंभीर अपराधों के मामलों की तुलना की जाय, तो उन अपराधों में 4 गुना से भी ज्यादा का इजाफा हुआ है। हत्या, बलात्कार, लूट, डकैती और अपहरण के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। जातीय तनाव ने भी विस्फोटक रुख अख्तियार कर लिया है।