मध्यप्रदेश का किसान आंदोलन
सरकार ने आग में घी का काम किया
-
2017-06-10 16:14 UTC
भोपालः 1956 में अपने निर्माण के बाद मध्यप्रदेश ने उतनी हिंसा कभी नहीं देखी, जितना वह आज देख रहा है। पिछले एक सप्ताह से मध्य प्रदेश का एक बड़ा हिस्सा जल रहा है। दर्जनों बसों और ट्रकों को आंदोलनकारियों ने फूंक डाला। कारों और पेट्रोल पंपों में भी आग लगाई गई। इसके कारण हजारों करोड़ रुपयों की संपत्ति का नुकसान हो चुका है।