अन्नाडीएमके के किसी गुट के पास करिश्माई नेता नहीं
एकता तो होगी, लेकिन इसे बने रहना मुश्किल
-
2017-04-26 13:08 UTC
क्या अन्नाडीएमके के दोनों गुट एक हो जाएंगे और इस तरह तमिलनाडु में अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने में सफल हो जाएंगे? पार्टी में विभाजन के 75 दिन हो चुके हैं। अब एक गुट का नेतृत्व ओ पनीरसेल्वम कर रहे हैं, तो दूसरे गुट का नेतृत्व ई पलानिसामी के पास है। अब दोनों गुटों ने आपस में विलय के लिए एक कमिटी बनाई है। यदि दोनों गुटों के बीच विलय हो भी जाता है, तो क्या यह संभव है कि अगले चुनाव तक पार्टी अपना वजूद बरकरार रख सकेगी?