Loading...
 
Skip to main content

View Articles

उड़ीसा में राजनीति एक दिलचस्प मोड़ पर

पीएम ने की सरकार गठन के तारीख की घोषणा, पर सीएम भी पीछे नहीं
सुशील कुट्टी - 2024-05-08 10:46
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन राजनेताओं पर भी हंसते हैं जिनके बारे में आप कभी सोच भी नहीं सकते। उदाहरण के लिए, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, जो गोलार्ध के सबसे शांत राजनेता हैं, और मोदी को दूर-दूर तक उनसे कोई ख़तरा नहीं। लेकिन प्रधान मंत्री मोदी को वह एक प्रतिद्वंद्वी दिखाई देते हैं, तब भी जब वह अपने काम से काम रखते हैं और बड़े पैमाने पर काम कर रहे होते हैं।

बंगाल के राज्यपाल छेड़छाड़ मामले से पल्ला झाड़ने को बेताब

मणिपुर, रेवन्ना पर प्रधान मंत्री के मौन से उनका दोहरा मापदंड उजागर
अरुण श्रीवास्तव - 2024-05-07 11:43
समसामयिक राजनीति और भारत के विचार में भारी परिवर्तन आया है। ईमानदारी, पारदर्शिता और नैतिकता के सिद्धांतों ने मूल्य और प्रासंगिकता खो दी है। लोकसभा चुनाव के बीच पश्चिम बंगाल में जो हो रहा है, वह उस गिरावट का ही संकेत है। सबसे पहले, पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने राजभवन के कर्मचारियों को महिला कर्मचारियों से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस पूछताछ का जवाब नहीं देने का निर्देश दिया है। दूसरे, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योजनाबद्ध तरीके से सांप्रदायिक उन्माद भड़का रहे हैं और पीड़ित हिंदू महिला कार्ड खेल रहे हैं। बोस ने राजभवन के कर्मचारियों से बंगाल पुलिस के किसी भी संचार को नजरअंदाज करने के लिए कहा है और उन्हें किसी भी रूप में इस संबंध में बोलने से रोक दिया है।

अप्रत्याशित रुप से राहुल गांधी का मनोबल बढ़ा रहे प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी

प्रधान मंत्री पद की दौड़ में एकमात्र विश्वसनीय प्रतिद्वंद्वी के रूप में कर रहे हैं पेश
के रवीन्द्रन - 2024-05-06 10:58
भले ही प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा की पहचान की राजनीति के एक नये चरण के साथ तालमेल बिठाते हुए, राहुल गांधी पर अपने हमले की तीव्रता बढ़ा दी है, वह गांधी परिवार पर एक बड़ा उपकार कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि मोदी ने विपक्षी इंडिया गुट के प्रधानमंत्री पद के चेहरे के मुद्दे को राहुल के पक्ष में सुलझा लिया है।

न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी 2024 के चुनावों में एक बड़ा मुद्दा

केंद्र की भ्रमित नीति से भाजपा प्रत्याशियों को हो रही परेशानी
तीर्थंकर मित्र - 2024-05-04 10:36
भारत अपने गांवों में बसता है। यद्यपि महात्मा गांधी की कई अन्य बातों की तरह इसे भी अक्सर ध्यान में नहीं रखा जाता है, केंद्र में मौजूद सरकारों ने अब तक गांवों के निवासियों, विशेषकर किसानों के प्रति अपनी दिखावटी सेवा को ही प्रस्तुत किया है, जिसके कारण किसानों और गांववासियों की वास्तविक भलाई नहीं हो पायी है। वे अभी भी दुर्दिन में अपना जीवन यापन करने को विवश हैं।

आंध्र प्रदेश में चुनावी लड़ाई त्रिकोणीय बनाने की कांग्रेस की कोशिश

चंद्रबाबू नायडू की टीडीपी सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी को दे रही टक्कर
सुशील कुट्टी - 2024-05-03 10:39
आंध्र प्रदेश में चुनावी बिगुल बज चुका है। 13 मई को विधानसभा और लोकसभा दोनों के लिए मतदान होगा। मुख्य चुनावी लड़ाई मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी की वाईएसआरसीपी और पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी के बीच है, जो भारतीय जनता पार्टी और अभिनेता पवन कल्याण की जन सेना के साथ गठबंधन में है। पिछले विधानसभा चुनाव में वाईएसआरसीपी ने लगभग 50 प्रतिशत मत पाया था और 151 सीटें जीती थीं। क्या यह पकड़ बरकरार रहेगी? नायडू की टीडीपी का मानना है कि ऐसा नहीं होगा।

चुनाव की पूर्वसंध्या पर राजनीतिक गिरफ़्तारियों को जायज ठहराने में व्यस्त एजंसियां

सर्वोच्च न्यायालय ने कार्यपालिका द्वारा जीवन और स्वतंत्रता के उल्लंघन का किया उल्लेख
के रवीन्द्रन - 2024-05-02 10:49
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा राजनीतिक हस्तियों की गिरफ्तारी के समय के बारे में सर्वोच्च न्यायालय के सवाल ऐसे कार्यों के औचित्य और निहितार्थ के बारे में बढ़ती चिंताओं को उजागर करते हैं, खासकर जब इसे चुनावी कैलेंडर के साथ जोड़ा जाता है। शीर्ष अदालत की चिंताएं राजनीतिक प्रभाव के साधन के रूप में केंद्रीय एजंसियों के संभावित दुरुपयोग की आशंका जताती हैं, जो निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनावों के लोकतांत्रिक लोकाचार को कमजोर कर सकता है।

अमीरों पर कर की बात कर रहे राहुल पर प्रधान मंत्री ने क्यों खड़ा किया बवाल

बढ़ती असमानता पर बहस से बचाव के लिए कांग्रेस घोषणापत्र की विकृत आलोचना
नित्य चक्रवर्ती - 2024-05-01 11:40
इसपर आश्चर्य नहीं होना चाहिए कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अभी भी आम लोगों, विशेषकर हिंदुओं से उनके सोने, अचल संपत्ति और अन्य कड़ी मेहनत से कमायी गयी संपत्ति को कांग्रेस पार्टी द्वारा लूटने और उसे पुनर्वितरण करने की योजना का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी के खिलाफ अपना अभियान जारी रखे हुए हैं। प्रधान मंत्री उस बात के आधार पर आरोप लगा रहे हैं जो कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में नहीं है।

बड़े पैमाने पर सोने का आयात रुपये की गिरावट का कारण

भारत के अमीरों को स्थानीय मुद्रा के भविष्य की चिंता नहीं
नन्तू बनर्जी - 2024-04-30 10:39
2014 से 2023 के बीच भारत का सोने का आयात 638 टन से बढ़कर 780.7 टन हो गया था। देश में 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम के आधार पर गणना की गयी सोने की कीमत इस दौरान क्रमश: 28,000 रुपये से बढ़कर 73,750 रुपये हो गयी। भारतीय रुपये का विनिमय मूल्य मई 2014 में 59.90 रुपये से गिरकर अप्रैल, 2024 में 83.32 रुपये हो गया।

सैम पित्रोदा के विरासत कर पर विवाद को कांग्रेस तक खींचने का कोई आधार नहीं

पार्टी के चुनावी घोषणापत्र में इसका जिक्र नहीं, हालांकि संकेत असमानता की ओर
अंजन रॉय - 2024-04-29 11:30
विरासत कर को फिर से लागू करने का विवाद किसी और ने नहीं बल्कि पुराने तकनीक प्रेमी सैम पित्रोदा ने उठाया था, जिसने लोकसभा चुनाव के मौजूदा अभियान में विपक्षी कांग्रेस को एक बड़ी दुविधा में डाल दिया है। हालाँकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ताज़ा चुनावी भाषणों में जो हंगामा मचाया है, वह ग़लत है, क्योंकि यह कांग्रेस के चुनावी घोषणापत्र का हिस्सा नहीं है और सैम पित्रोदा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता नहीं हैं।

भारतीय चुनाव आयोग ने खुद को गिराकर मोदी का उपकरण बना लिया

प्रधानमंत्री के अभद्र भाषण पर अग्नि परीक्षा में खरा नहीं उतरा चुनाव आयोग
के रवीन्द्रन - 2024-04-27 11:31
चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित नफरत भरे भाषण के खिलाफ शिकायतों पर नरम रुख अपनाकर संवैधानिक लोकतंत्र के राष्ट्रीय संरक्षक होने के सभी दावों में स्वयं को नीचे गिरा लिया, जिसे पूरा देश चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और अखंडता के लिए अग्नि परीक्षा के रूप में देख रहा था।