भारत
उत्तर प्रदेश में सपा और बसपा के बेहतर प्रदर्शन का दावा
मतदान प्रतिशत बढ़ने के लिए मोदी प्रभाव का भाजपाई राग
-
2014-05-05 17:10 UTC
लखनऊः उत्तर प्रदेश में अबतक हुए मतदान में मुस्लिम समर्थन से उत्साहित सपा नेताओं ने अपनी बड़ी जीत का दावा करना शरू कर दिया है। उत्साह में आकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने मतदान संपन्न होने वाले 47 लोकसभा क्षेत्रों में 30 पर जीतने का दावा किया है।