झारखंड विधानसभा में चंपई सोरेन की जीत है इंडिया ब्लॉक की जीत
स्वच्छ छवि वाले नये मुख्यमंत्री को भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के लिए काम करना होगा
2024-02-06 11:02
-
भाजपा द्वारा विधायकों की खरीद-फरोख्त के प्रयासों की खबरों के बीच 5 फरवरी को झारखंड विधानसभा में बहुमत सिद्ध करने हेतु हए मतदान में झामुमो-कांग्रेस गठबंधन की जीत, देश के वर्तमान राजनीतिक माहौल में इंडिया गुट के लिए एक बड़ा प्रोत्साहन है। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के लिए अब प्रशासन में भ्रष्टाचार को दूर करते हुए लोगों, विशेषकर आदिवासियों के, कल्याण के लिए सरकार चलाना कठिन काम है।