उत्तर प्रदेश के दंगों के संदेश
सपा और भाजपा दोनों जिम्मेदार
-
2013-09-13 11:01 UTC
उत्तर प्रदेश मे राजनैतिक पार्टियां आग से खेल रही हैं। चुनाव जीतने के लिए वह कुछ भी करने को तैयार हैं। मुजफ्फरनगर के दंगे इसका ताजा उदाहरण हैं। इनमें अबतक 40 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। वोट बैंक की राजनीति के तहत वहां दंगे भड़काए जा रहे हैं और इसी राजनीति के तहत प्रशासन को भी ढीला छोड़ दिया जाता है। उत्तर प्रदेश के जिन इलाकों में अभी दंगे हुए हैं, वहां जाट और मुस्लिम साथ साथ रहा करते थे और एक साथ ही मतदान भी किया करते थे।