भारत
तिकोने मुकाबले में भाजपा बिहार में आगे
नीतीश के लिए यह चुनाव निर्णायक
-
2014-04-10 16:41 UTC
पटनाः बिहार में हो रहे लोकसभा चुनाव में मुकाबला तिकोना हो गया है। इस तिकोने मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी अपने अन्य प्रतिद्वंद्वियों पर भारी पड़ रही है। वह 30 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जबकि उसके समर्थन से रामविलास पासवान की लोकजनशक्ति पार्टी के 7 उम्मीदवार और उपेन्द्र कुशवाहा की लोकतांत्रिक राष्ट्रीय समता पार्टी के 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। भाजपा समर्थक उम्मीदवारों में से ज्यादा की स्थिति अच्छी नहीं है। उपेन्द्र कुशवाहा खुद मुख्य मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। उनकी पार्टी के सीतामढ़ी उम्मीदवार भी मुख्य मुकाबले से बाहर हो चुके हैं। रामविलास पासवान, उनके भाई रामचंद्र पासवान और बेटे चिराग पासवान की स्थिति भी कुछ खास ठीक नहीं हैं।