क्षेत्रीय दलों के प्रधान मंत्री पद के दावेदार
जयललिता का दावा सबसे मजबूत
-
2014-03-18 17:53 UTC
आगामी लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर बहुत अच्छी खबर नहीं आ रही है। पर भारतीय जनता पार्टी भी बहुमत के आंकड़े के करीब पहुंचेगी, इसकी संभावना कम है। ऐसे माहौल में एक गैर कांग्रेस गैर भाजपा सरकार की संभावना भी हमारे सामने मौजूद है। इस संभावना के मददेनजर, क्षेत्रीय पार्टियों के अनेक नेताओं की नजर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर लगी हुर्इ है। इसके लिए भी तीसरे मोर्चे, तो कभी चौथे मोर्चे और कभी संघीय मोर्चे की चर्चा होती रहती है, हालांकि चुनाव पूर्व इस तरह का मोर्चा कहीं बनता नहीं दिखार्इ पड़ रहा है। पर चुनाव के बाद इस तरह के किसी मोर्चे की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इस मोर्चे की सरकार कांग्रेस के बाहरी समर्थन से बन सकती है। या यह भी हो सकता है कि भारतीय जनता पार्टी इस मोर्चे को बाहर से समर्थन दे।