बोधगया विस्फोट के बाद छपरा में स्कूली बच्चों की मौत
नीतीश कुमार की मुसीबतों का अंत नहीं
-
2013-07-17 14:15 UTC
बोधगया के बम विस्फोटों के अपराधियों तक जांच कर रही एजेसिंयों के हाथ पहुंचने के पहले ही नीतीश कुमार सरकार को नाकामी का एक और तमगा हाथ लगा है। वह नाकामी है छपरा जिले के मशरफ प्रखंड के एक गांव में कम से कम 20 प्राइमरी स्कूली बच्चों की मौत। वह मौत स्कूल में मिड डे मील खाने के बाद हुई। जाहिर है, जो भोजन बच्चों को खिलाया गया, वह विषाक्त था। इसके कारण ही बच्चों की भारी संख्या में मौत हुई है। यदि स्वास्थ्य सेवा अच्छी रहती, तो बहुत से बच्चों को मरने से बचाया जा सकता था, पर इस घटना ने बिहार सरकार की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की भी पोल खोल दी है।