भारत की साइबर अपराध में है 8 बिलियन यूएस डॉलर की भागीदारी
दुनिया भर में घटित होने वाले साइबर अपराधों में से लगभग 10 प्रतिशत अपराध भारत में
-
2013-08-10 15:56 UTC
नयी दिल्ली। साइबर अपराध में भारत की भागीदारी लगभग 8 बिलियन डालर है। नार्टन (सीमैन्टेक) की रिपोर्ट के अनुसार प्रत्येक वर्ष भारत में 42 मिलियन साइबर अपराध घटित होते हैं। रिपोर्ट का यह कहना है कि इस अपराध के शिकार लगभग 52 प्रतिशत लोग मैलवेयर, वायरसेज, हैकिंग, स्कैम्स, जालसाजी एवं चोरी जैसी घटनाओं से पीडि़त होते हैं। भारत में प्रत्येक मिनट 80 से अधिक लोग साइबर अपराध की चपेट में आते हैं।